प्रिवेंटिव कार्डियोलॉजिस्ट और माय फिटनेस पाल की वैज्ञानिक सदस्य डैनियल बेलार्डो ने बताया है कि आज कल युवा प्रोसेस्ड और इंस्टेंट फूड्स पर ज़्यादा निर्भर करते हैं जो कि हार्ट से जुड़ी बीमारी के खतरे को बढ़ा रहे हैं। बकौल डॉक्टर, इसके अलावा ट्रेंडिंग डाइट्स, जंक फूड का अत्यधिक सेवन, फाइबर की कमी, चाइल्ड ओबेसिटी इसके प्रमुख लक्षण हैं।