डॉक्टर ने बताया- 5 से 15 साल की उम्र की बच्चियों में क्यों बढ़ रहा है यूरिन इंफेक्शन

डॉक्टर अकांशा श्रीवास्तव ने बताया है कि 5-15 साल की उम्र की बच्चियों में यूरिन इंफेक्शन के केस ज़्यादा बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पानी कम पीने, पेशाब को ज़्यादा देर तक रोकने और गंदा टॉयलेट इस्तेमाल करने से यूरिन इंफेक्शन बढ़ता है। बकौल डॉक्टर, स्कूल जाने वाली बच्चियां अक्सर पेशाब रोककर रखती हैं जिसके चलते इंफेक्शन होता है।