डॉक्टर ने बताया, अच्छी नींद के लिए मेलाटोनिन क्यों है ज़रूरी
कोलंबिया एशिया अस्पताल के सीनियर डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर भावुक मित्तल ने बताया है कि मेलाटोनिन बॉडी क्लॉक को कंट्रोल करता है जिससे रात में अच्छी नींद आती है। मेलाटोनिन को नींद का हार्मोन कहा जाता है जो ब्रेन के पीनियल ग्लैंड में बनता है। ऐंटी-ऑक्सीडेंट और ऐंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर मेलाटोनिन स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल को कम कर रिलैक्सेशन को बढ़ाता है।