डॉक्टर ने बताया- इन वजहों से बढ़ रही हैं किडनी की बीमारियां
दिल्ली के मिनिमल एक्सेस स्मार्ट सर्जरी हॉस्पिटल के डॉक्टर अंकित गोयल ने बताया है कि एयर पॉल्यूशन, खराब खान-पान और बिना फिज़िकल ऐक्टिविटी वाली लाइफस्टाइल से किडनी की बीमारियों से जुड़ी समस्या कम उम्र में भी दिखने लगी है। उन्होंने बताया कि दर्द निवारक दवाओं, प्रोटीन और क्रिएटिन सप्लीमेंट्स का ज़्यादा उपयोग भी किडनी पर दबाव डालता है।