inshorts

डॉक्टर ने बताया, इयरफोन शेयर करना हो सकता है खतरनाक

डॉक्टर अदितिज धमिजा ने बताया है कि इयरफोन शेयर करने से कान में संक्रमण और कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। उन्होंने कहा, "इयरफोन कानों के बीच बैक्टीरिया फैलाते हैं। इससे होने वाला संक्रमण मास्टॉयड हड्डी तक फैल सकता है, जो दिमाग से जुड़ी होती है। इसका इलाज समय पर न किया जाए, तो बैक्टीरिया मस्तिष्क तक पहुंच सकता है।"