डॉक्टर ने बताया- एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक पीने से लिवर व किडनी पर पड़ सकता है असर

गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) में एक गोदाम से एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक की 2,000 से अधिक पेटियां ज़ब्त की गई हैं। डॉक्टर बीके सुमन ने बताया कि एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक के सेवन से पेट दर्द, उल्टी, दस्त, खून की उल्टी और आंतों में घाव जैसी समस्याएं हो सकती हैं। बकौल डॉक्टर, इससे लिवर व किडनी पर भी बुरा असर पड़ सकता है।