दिल्ली स्थित जैन हॉस्पिटल के न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर हिमांशु शाक्य ने बताया है कि बच्चों, बुज़ुर्गों और कमज़ोर इम्यूनिटी वालों को मेनिनजाइटिस (जिसे दिमागी बुखार भी कहते हैं) जानलेवा बीमारी का खतरा अधिक होता है। इसमें मस्तिष्क डैमेज होना, दौरे पड़ना या मौत भी हो सकती है। इसमें मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी की सुरक्षा करने वाली झिल्लियां प्रभावित होती हैं।