कोलंबिया एशिया हॉस्पिटल में डाइटिशियन डॉक्टर अदिति शर्मा ने बताया कि दूध में कोलेस्ट्रॉल होता है लेकिन नॉन फैट मिल्क या स्किम्ड मिल्क में कोलेस्ट्रॉल नहीं होता है। डॉक्टर अदिति के मुताबिक, फुल क्रीम दूध और हाई फैट डेयरी प्रोडक्ट्स में सैचुरेटेड फैट ज़्यादा होता है जो शरीर में लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (एलडीएल) यानी बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा सकता है।