ऑर्थोपेडिक ऑन्कोलॉजिस्ट कंसल्टेंट डॉक्टर मनीष अग्रवाल के मुताबिक, मेडिकल में बड़ी से ज़्यादा खतरनाक छोटी पथरी मनी जाती है। दरअसल, छोटी पथरी गॉल ब्लैडर में ज़्यादा बनती है और यह गॉल ब्लैडर के पाइप के ज़रिए आंतों में जा सकती है। बकौल डॉक्टर, छोटी पथरी के छोटी आंत में जाने के बाद स्थिति ज़्यादा गंभीर हो जाती है।