दिल्ली एम्स की न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर प्रियंका सहरावत ने बताया है कि थायरॉयड से हाई बीपी की समस्या हो सकती है। उन्होंने कहा, "हाइपरथायरॉयडिज़्म की स्थिति में...थायरॉयड ग्लैंड ज़रूरत से ज़्यादा थायरॉयड हॉर्मोन बनाता है…उसकी वजह से मेटाबॉलिज़्म बढ़ जाता है…और बीपी भी बढ़ता है…40 साल से कम उम्र के लोगों में हाइपरटेंशन (हाई बीपी) का एक कॉमन कारण हाइपरथायरॉयडिज़्म है।"