एम्स दिल्ली में न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर प्रियंका सहरावत के अनुसार, घर पर ब्लड प्रेशर चेक करने से पहले पेशाब करके ब्लैडर खाली कर लें क्योंकि ब्लैडर फुल होने पर गलत रीडिंग आ सकती है। चेक करने से 30-मिनट पहले तक चाय-कॉफी न पिएं, धूम्रपान न करें, खाने के तुरंत बाद चेक न करें, बीपी कफ ज़्यादा टाइट या ढीला न हो।