डॉक्टर ने बताया, डायबिटीज़ के मरीज़ों को हार्ट अटैक से पहले दिखते हैं ये संकेत
हार्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर संकेत गर्ग ने डायबिटीज़ के मरीज़ों को हार्ट अटैक से पहले दिखने वाले लक्षण के बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि डायबिटीज़ के मरीज़ को चलते-फिरते सांस लेने में दिक्कत होना इसका गंभीर लक्षण है। इसके अलावा डायबिटीज़ के मरीज़ों में दिनचर्या के दौरान भी छाती में प्रेशर महसूस होना हार्ट अटैक का लक्षण है।