डॉक्टर ने बताया, पैदा होने के बाद 1 साल तक बच्चे को देना चाहिए कौनसा विटामिन
पीडियाट्रिशियन डॉक्टर रवि मलिक ने बताया है कि पैदा होने के बाद करीब एक साल तक बच्चे को नियमित रूप से विटामिन-डी ज़रूर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि विटामिन-डी की कमी से बच्चों को रिकेट्स और ऑस्टियोपोरोसिस नामक बीमारी हो सकती है और इम्यून सिस्टम कमज़ोर हो सकता है। इसकी कमी से बच्चा ग्रोथ फेलियर का शिकार हो सकता है।