डॉक्टर ने बताया, बच्चों के गाल या होंठों पर किस करना सही है या नहीं

पीडियाट्रिशियन डॉक्टर अर्पित गुप्ता के मुताबिक, बच्चों को किस करने से उन्हें कई तरह के इंफेक्शन हो सकते हैं। उन्होंने बताया, "बच्चों को गालों और होंठों पर किस करने से इंफेक्शन या जर्म्स आंखों, मुंह व नाक के रास्ते शरीर में जा सकते हैं। अगर किसी को स्किन इंफेक्शन है तो किस करने से वह बच्चे को हो सकता है।"