गुरुग्राम में मणिपाल हॉस्पिटल के कंसल्टेंट व स्पाइन सर्जन डॉक्टर आशीष के मुताबिक, गलत तरीके से उठने, घंटों तक झुककर बैठने, गलत पोस्चर में काम करने से युवाओं में गर्दन व पीठ में दर्द की समस्या बढ़ रही है। इसके अलावा नियमित एक्सरसाइज़ व स्ट्रेचिंग ना करने से रीढ़ की हड्डी कमज़ोर हो जाती है।