डॉक्टर ने बताया- सुबह अत्यधिक मात्रा में पानी पीने से किडनी पर पड़ता है प्रेशर

नेफ्रोलॉजिस्ट डॉक्टर संजीव सक्सेना ने बताया है कि एक बार में बहुत ज़्यादा पानी पीना सेहत के लिए ठीक नहीं है और इससे किडनी पर प्रेशर पड़ता है। उन्होंने कहा, "सुबह 2-3 बोतल पानी पीने की आदत किडनी के लिए ठीक नहीं है।" बकौल सक्सेना, सुबह उठकर 1 से 2 गिलास गुनगुना पानी पीना ठीक है।