inshorts

डॉक्टर ने बताया एक स्वस्थ वयस्क को रोज़ाना कितनी मात्रा में खाना चाहिए घी

झारखंड के पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट डॉक्टर अनुज कुमार ने कहा है, "एक स्वस्थ वयस्क को रोज़ाना 4–5 चम्मच से अधिक तेल/घी का सेवन नहीं करना चाहिए।" उन्होंने कहा, "नियंत्रित मात्रा (1–2 चम्मच प्रतिदिन) में देसी घी शरीर को ऊर्जा व वसा-घुलनशील विटामिन देता है। यह एक मिथक है कि घी खाने से हमेशा मोटापा और दिल की बीमारी होती है।"