डॉक्टर सलोनी चड्ढा ने बताया कि पीरियड्स के दौरान जब शरीर में प्रोस्टाग्लैंडिन हार्मोन ज़रूरत से ज़्यादा बन जाता है तो यूट्रस की मसल्स सिकुड़ जाती हैं और अधिक दर्द होता है। बकौल डॉक्टर, जिन महिलाओं को फाइब्रॉएड्स या सिस्ट की समस्या होती है या कॉर्टिसोल का लेवल बढ़ जाता है उन्हें भी पीरियड्स के दौरान अधिक दर्द होता है।