डॉक्टर ने बताया कितना बड़ा किडनी स्टोन पेशाब के ज़रिए निकल सकता है बाहर
दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल में डॉक्टर अमरेंद्र पाठक ने बताया है कि आमतौर पर 4 मिलीमीटर तक और कभी-कभी 5 मिलीमीटर का स्टोन बिना किसी सर्जरी के अपने आप पेशाब के रास्ते बाहर निकल सकता है। बकौल डॉक्टर, 5 मिमी या इससे बड़े स्टोन मूत्रनली में फंस सकते हैं तो ऐसे में डॉक्टर सर्जिकल विकल्प का सुझाव देते हैं।