डॉक्टर ने बताया कैन को क्यों सीधे मुंह लगाकर नहीं पीना चाहिए

डॉक्टर रवि गुप्ता के मुताबिक, अगर आप कैन को सीधे मुंह लगाकर पीते हैं तो स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "एक स्टडी में पता चला कि...कैन के ऊपर सलाइवा और मल बैक्टीरिया तक मिले। ये कैन वेयरहाउस, ट्रक व दुकानों में खुले में रहते हैं और इस पर गंदगी, हानिकारक कीटाणु व धूल जम जाते हैं।"