डॉक्टर ने बताया किन विटामिन्स की कमी के चलते सर्दियों में हड्डियों में रहता है दर्द

डॉक्टर मिल्टन बिस्वास के अनुसार, सर्दियों में गठिया के लक्षणों में बढ़ोतरी के कारण जोड़ों में दर्द होता है और विटामिन D की कमी से यह और बढ़ सकता है। इसके अलावा शरीर को विटामिन D3 और D2 की ज़रूरत होती है। बकौल डॉक्टर, वयस्कों को रोज़ाना 600-800 IU जबकि बच्चों को 400 IU विटामिन की ज़रूरत होती है।