डॉक्टर ने बताया कौनसी आदतें पुरुषों में स्पर्म क्वॉलिटी खराब करती हैं
आरएमएल हॉस्पिटल (दिल्ली) में मेडिसिन विभाग में डायरेक्टर प्रोफेसर डॉक्टर सुभाष गिरि के मुताबिक, धूम्रपान और शराब का सेवन पुरुषों में स्पर्म काउंट और उनकी ऐक्टिविटी को कम कर सकता है। उन्होंने बताया कि ज़्यादा तनाव लेने से हॉर्मोनल बैलेंस बिगड़ सकता है जिससे स्पर्म प्रोडक्शन प्रभावित होता है। नींद न पूरी होने से स्पर्म काउंट पर असर पड़ता है।