गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर सौरभ सेठी ने बताया है कि टॉयलेट में फोन स्क्रॉल करने से कई दिक्कतें हो सकती हैं। उन्होंने बताया कि इससे पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों पर तनाव पड़ सकता है जिससे पेल्विक ऑर्गन्स की जगह इधर-उधर हो सकती है। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से मल के बैक्टीरिया भी फोन के ज़रिए आपको संक्रमित कर सकते हैं।