डॉक्टर ने बताया क्यों दिन में 4-5 बोतल पानी पीना हर किसी के लिए सही नहीं होता
बीएएमएस एमडी डॉक्टर वैशाली शुक्ला ने बताया है कि अगर शरीर को पानी की ज़रूरत कम हो तो दिन में 4-5 बोतल पानी नहीं पीना चाहिए। उन्होंने बताया, "अगर आपका पेशाब पानी जैसा रंगहीन है तो आप ज़्यादा पानी पी रहे हो...पेशाब का हल्का पीला होना नॉर्मल है...ज़रूरत से ज़्यादा पानी पीने से किडनी पर प्रेशर बढ़ता है।"