डॉक्टर ने बताया क्यों नहीं खाना चाहिए पैकेट बंद फूड्स
आगरा के डॉक्टर दिनेश सिंह राठौर के अनुसार, पैकेट बंद फूड्स सेहत के लिए हानिकारक होते हैं। इनमें मिलाए गए केमिकल भले ही भोजन को लंबे समय तक सुरक्षित रखते हैं लेकिन ये शरीर को ज़रूरी विटामिन और प्रोटीन नहीं दे पाते। बकौल डॉक्टर, पैकेट बंद फूड्स मोटापा बढ़ाते हैं जिससे डायबिटीज़ सहित अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।