कन्नौज (उत्तर प्रदेश) के राजकीय मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर कैलाश सोनी ने कहा है कि बच्चों को सभी टीके समय पर लगने बहुत ज़रूरी हैं। बकौल डॉक्टर, ऐसा न होने पर बच्चों में खसरा, पोलियो, काली खांसी और मेनिनजाइटिस जैसी गंभीर बीमारियों का जोखिम बढ़ सकता है और कई बार स्थायी विकलांगता के कारण जान भी जा सकती है।