हेरिटेज अस्पताल के डॉक्टर सौम्यालीन रॉय ने बताया कि खराब खान-पान से, तनाव लेने से, वायु प्रदूषण की वजह से, कुछ हानिकारक दवाओं के साइड-इफेक्ट्स से आंतों में सूजन हो सकती है। डॉक्टर के मुताबिक, मल में खून आना, पेट में गैस बने रहना, अपच की समस्या, पेट में दर्द और ऐंठन ये आंतों में सूजन के प्रमुख संकेत हैं।