आरएमएल हॉस्पिटल के डॉक्टर सुभाष गिरि के मुताबिक, विटामिन और सप्लीमेंट्स लेने का सही समय उनके प्रकार पर निर्भर करता है। कुछ विटामिन सुबह खाली पेट असर करते हैं जबकि फैट में घुलनशील विटामिन खाने के साथ लेने से शरीर में अच्छी तरह एब्ज़ॉर्ब होते हैं। बकौल डॉक्टर, सप्लीमेंट्स पानी के साथ लें और तय मात्रा से अधिक न लें।