डॉक्टर ने बताया कैसे कफ सिरप से फेल हो सकती है बच्चों की किडनी

जीबीटी अस्पताल (दिल्ली) में मेडिसिन विभाग में कार्यरत डॉक्टर अजीत कुमार ने बताया है कि अगर कोई बच्चा ज़रूरत से अधिक कफ सिरप पी ले तो उसमें मिले डायथायलीन ग्लायकॉल व एथिलीन ग्लायकॉल के कारण किडनी फेल होने का डर रहता है। बकौल डॉक्टर, इसके अत्यधिक सेवन से उनमें पेशाब न आने व पेटदर्द की समस्या भी हो सकती है।