डॉक्टर ने बताया किस तरह कैंसर के करीब लेकर जा रही है बाहर खाने की आदत

दिल्ली एम्स की डॉक्टर प्रियंका सहरावत के मुताबिक, बाहर खाने की आदत लोगों को कैंसर के करीब लेकर जा रही है। उन्होंने कहा, "तेल को बार-बार गर्म कर फ्राइड फूड तैयार होता है। इससे तेल में ऑक्‍सीडेशन ऑफ फैट, ट्रांस फैट और एक्रेलामाइड बनने लगता है। ट्रांस फैट हार्ट के लिए खतरनाक है...जबकि एक्रेलामाइड कैंसर के खतरे को बढ़ाता है।"