डॉक्टर ने बताया गठिया रोग से क्यों ग्रस्त हो रहे हैं युवा?
'राठी ऑर्थोपेडिक ऐंड स्पाइन क्लिनिक' के संस्थापक डॉक्टर अखिलेश राठी ने 'एचटी लाइफस्टाइल' से कहा है, आजकल गठिया रोग 20-30 की उम्र के युवाओं को जकड़ रहा है। उन्होंने बताया कि युवाओं को गठिया होने के कारणों में आधुनिक जीवनशैली जिसमें मुख्य रूप से शारीरिक निष्क्रियता, खराब पॉश्चर, मोटापा, अत्यधिक स्क्रीन टाइम और नियमित व्यायाम की कमी शामिल है।