ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. मनन वोरा ने रोज़ाना इस्तेमाल होने वाली घर की 5 ऐसी चीज़ें बताई हैं जिनमें किसी टॉयलेट सीट से भी ज़्यादा कीटाणु होते हैं। उन्होंने बताया, "टीवी रिमोट, चॉपिंग/कटिंग बोर्ड, स्मार्टफोन, पिलो कवर और किचन स्पंज में कई ज़्यादा कीटाणु होते हैं...ये वस्तुएं देखने में हानिरहित लगती हैं...लेकिन इन्हें नज़रअंदाज़ करें तो ये बीमारी फैला सकती हैं।"