ग्रेटर नोएडा के फोर्टिस हॉस्पिटल के डॉक्टर दिनेश कुमार त्यागी के मुताबिक, डायबिटीज़ के मरीज़ों को शराब नहीं पीनी चाहिए क्योंकि शराब में कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं जो ब्लड शुगर को बढ़ा सकते हैं। बकौल डॉक्टर, शराब पीने से शुगर लेवल बढ़ सकता है और शराब का असर खत्म होने पर ब्लड शुगर लेवल तेज़ी से गिर जाएगा।