डॉक्टर ने बताया दोपहर में खाने के तुरंत बाद क्यों जाना पड़ता है टॉयलेट?
सर गंगाराम अस्पताल के डॉक्टर श्रीहरि अनिखिंडी ने बताया है कि गैस्ट्रोकॉलिक रिफ्लेक्स के बहुत ज़्यादा ऐक्टिव होने के कारण दोपहर में खाना खाने के बाद कई लोगों को बहुत तेज़ टॉयलेट आता है। बकौल डॉक्टर, दोपहर में खाने के बाद टॉयलेट जाने का कारण अत्यधिक मानसिक तनाव और एंग्ज़ायटी भी है जो पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकती है।