inshorts

डॉक्टर ने बताया नींद में खर्राटे लेना हो सकती है 'स्लीप एपनिया' जैसी गंभीर बीमारी

जयपुर (राजस्थान) स्थित नारायणा हॉस्पिटल में स्लीप स्पेशलिस्ट डॉक्टर शिवानी स्वामी के अनुसार, 'स्लीप एपनिया' ऐसा विकार है जिसमें सोते समय ठीक से सांस नहीं ले पाते इसलिए खर्राटे आते हैं। इससे पीड़ित की नींद पूरी नहीं होती और वह थका हुआ महसूस करता है। खर्राटे से ऑक्सीज़न स्तर कम हो सकता है जिससे दूसरी गंभीर समस्याएं पैदा होती हैं।