डॉक्टर ने बताया नहाते समय क्यों आने लगता है पेशाब

दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के यूरोलॉजी डिपार्टमेंट के वाइस चेयरमैन डॉक्टर अमरेंद्र पाठक ने बताया है कि नहाते समय पेशाब आना एक सामान्य बात है। बकौल डॉक्टर, जब हम शरीर पर पानी डालते हैं तब बॉडी और ब्रेन दोनों ऐक्टिव हो जाते हैं इसकी वजह से कई शारीरिक प्रतिक्रियाएं होती हैं जिनमें से पेशाब आना भी एक प्रतिक्रिया है।