डॉक्टर एलएच घोटेकर ने बताया कि पेट में कैंसर तब होता है जब इसके सेल्स असामान्य रूप से बढ़ने लगते हैं। बकौल डॉक्टर, लगातार तला-भुना, मसालेदार और प्रोसेस्ड फूड खाना, धूम्रपान और शराब का सेवन पेट की स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डालता है। पेट में H. pylori बैक्टीरिया जैसा इन्फेक्शन भी कैंसर का कारण बन सकता है।