डॉक्टर ने बताया पटाखों से आंख में लग जाए चोट या जलन हो तो क्या करना चाहिए
आई स्पेशलिस्ट डॉक्टर अंकिता बंसल ने बताया है कि अगर किसी की आंख पटाखों से चोटिल होती है तो उसे तुरंत 15-20 मिनट तक रनिंग वॉटर से धोना चाहिए। उन्होंने बताया कि अगर आतिशबाज़ी के कारण आंखों में जलन-खुजली ज़्यादा हो तो तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए। उन्होंने पटाखे जलाते वक्त गॉगल्स पहनने की सलाह दी है।