पुणे (महाराष्ट्र) के वेन्सर हॉस्पिटल में डॉक्टर समीर पाटिल के मुताबिक, डाइट को सही रखना हड्डियों के हीलिंग प्रोसेस को तेज़ करता है और रोगी को जल्दी सामान्य जीवन में लौटने में मदद करता है। बकौल डॉक्टर, मज़बूत हड्डियों के लिए डाइट में प्रोटीन से भरपूर फूड्स, कैल्शियम से भरपूर फूड्स, विटामिन-सी भरपूर फूड्स और खूब पानी पीना शामिल करें।