इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल्स के डॉक्टर सुरनजीत चटर्जी ने बताया है कि भारत में पुरुषों में हृदय संबंधी रोग मौत का प्रमुख कारण हैं। बकौल चटर्जी, हृदय रोग से पीड़ित लोगों को हार्ट अटैक, स्ट्रोक और अन्य गंभीर बीमारियां होती हैं। वहीं, उन्होंने कहा कि भारतीय पुरुषों के लिए 3 प्रमुख स्वास्थ्य चिताओं में हृदय रोग, डायबिटीज़ और कैंसर शामिल हैं।