बेंगलुरु के पीडियाट्रिशियन डॉक्टर संदीप गुप्ता ने एक पॉडकास्ट में बच्चों के जंक फूड के आदी बनने के पीछे माता-पिता की आम गलतियां बताई हैं। उन्होंने कहा, "बाहर का खाना घर के खाने से 5-10 गुना अधिक स्वादिष्ट होता है...माता-पिता उससे बच्चे को अवगत कराकर गलती करते हैं।" बकौल डॉक्टर, फ्रिज में जंक फूड रखना भी एक गलती है।