डॉक्टर ने बताया मिर्गी का दौरा पड़ने के बाद तुरंत कौन-कौनसे उठाएं कदम

फरीदाबाद (हरियाणा) में मारेंगो एशिया अस्पताल में निदेशक डॉक्टर कुणाल बहरानी ने बताया कि मिर्गी का दौरा पड़ने पर मरीज़ को तुरंत सुरक्षित जगह पर लिटाएं और सिर के नीचे मुलायम चीज़ रखें जिससे चोट न लगे। बकौल डॉक्टर, घड़ी देखकर दौरे की अवधि नोट करें, मरीज़ को ज़बरदस्ती कुछ न खिलाएं और पहने हुए कपड़े को ढीला कर दें।