डॉक्टर ने बताया महिलाएं रात में पैरों के दर्द को क्यों न करें नज़रअंदाज
फोर्टिस अस्पताल शालिमार बाग (दिल्ली) के सर्जन डॉ. पंकज शर्मा के मुताबिक, रात में महिलाओं के पैरों में दर्द/भारीपन पैरों की नसों में खून सही तरीके से न बहने का संकेत हो सकता है। बकौल डॉक्टर, महिलाओं में हार्मोन बदलाव, लंबे समय तक खड़े रहने और मोटापे जैसी वजहों के कारण यह हो सकता है जिसे नज़रअंदाज नहीं करना चाहिए।