डॉक्टर ने बताया रात 12 बजे के बाद सोने से शरीर पर पड़ता है क्या असर

हार्वर्ड (अमेरिका) से प्रशिक्षित डॉक्टर सौरभ सेठी ने बताया है कि रोज़ रात 12 बजे के बाद सोने और 7-8 घंटे से कम नींद लेने से वज़न बढ़ सकता है। उनके मुताबिक, इससे मूड प्रभावित हो सकता है, स्ट्रेस लेवल बढ़ सकता है और दिन में काम करने के दौरान फोकस करने व सोचने में परेशानी हो सकती है।