डॉक्टर ने बताया लाइफस्टाइल की गलत आदतों के कारण होते हैं 10 में से 6 कैंसर
मशहूर डॉक्टर तरंग कृष्णा ने बताया है कि 60% कैंसर आपकी लापरवाही की वजह से होते हैं। उन्होंने बताया कि 10 में से 6 कैंसर लाइफस्टाइल की गलत आदतों के कारण होते हैं जिनमें धूम्रपान/तंबाकू, शराब, अनहेल्दी डाइट, एक्सरसाइज़ की कमी, तनाव और नींद पूरी न होना शामिल हैं। शराब पीने से लीवर कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, ओरल कैंसर होता है।