सीके बिरला अस्पताल के डॉक्टर मंदीप मल्होत्रा के मुताबिक, सिर और गर्दन में कैंसर होने के शुरुआती लक्षणों में मुंह में छाला जो ठीक न हो, जीभ-गाल में गांठ, गले में खराश या दर्द, कान में दर्द, गर्दन में सूजन-गांठ, नाक से खून हैं। बकौल डॉक्टर, अगर ये लक्षण लंबे समय तक रहें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।