डॉक्टर ने बताया सर्दियों में कमज़ोर इम्यूनिटी को कैसे करें मज़बूत
डॉक्टर सुभाष गिरि के मुताबिक, सर्दियों में इम्यूनिटी मज़बूत रखने के लिए अच्छी डाइट और सुबह की धूप लेना ज़रूरी है। बकौल डॉक्टर, विटमिन्स की ज़रूरत पूरी करने के लिए आंवला, संतरा, अमरूद जैसे फल और सब्ज़ियों को डाइट में शामिल करना चाहिए। इसके अलावा सर्दियों में दाल, सूप, दलिया और हल्के गर्म भोजन शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाते है।