दिल्ली के आरएमएल हॉस्पिटल में मेडिसिन विभाग के डॉक्टर सुभाष गिरी ने बताया कि सर्दियों में बॉडी डिटॉक्स के लिए रोज़ाना स्ट्रेचिंग या योग करना चाहिए। बकौल डॉक्टर, साथ ही पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए घर में बना गर्म और हल्का भोजन करना चाहिए। वहीं, रात में समय पर सोना और पर्याप्त नींद लेना भी अत्यंत ज़रूरी है।