डॉक्टर ने बताया हाई बीपी के मरीज़ों को कौन सी 3 चीज़ें बिल्कुल नहीं खानी चाहिए

डॉ. अजीत जैन ने बताया है कि तीन तरह की चीज़ें हाई ब्लड प्रेशर (बीपी) वाले मरीज़ों के लिए काफी हानिकारक हो सकती हैं। इनमें नमक, फैटयुक्त फूड्स और शराब शामिल हैं। बकौल डॉक्टर, हाई बीपी वाले मरीज़ को एक दिन में 4-5 ग्राम से अधिक नमक नहीं खाना चाहिए। वहीं, चाय/कॉफी जैसे कैफीनयुक्त पेय भी बीपी बढ़ा सकते हैं।