inshorts

डॉक्टर ने बताया हाई बीपी के मरीज़ों को सर्दियों में ठंडे पानी से नहाना चाहिए या नहीं

डॉक्टर एलएच घोटेकर के मुताबिक, हाई बीपी और डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए सर्दियों में ठंडे पानी से नहाना सुरक्षित नहीं होता। बकौल डॉक्टर, ठंडे पानी के शरीर के संपर्क में आते ही ब्लड सर्कुलेशन में अचानक बदलाव होता है जिससे असहजता, घबराहट या चक्कर जैसी परेशानी महसूस हो सकती है। ऐसे लोगों को गुनगुने पानी का इस्तेमाल करना चाहिए।